फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Contract worker Rihand project young mand died bathing reservoir body found after 22 hours

UP : रिहंद परियोजना के संविदाकर्मी की माैत, जलाशय में नहाते वक्त डूबा; 22 घंटे बाद मिली लाश

Mon, 06 Jan 2025 06:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 06:54 PM IST
सार

Sonbhadra News : एनटीपीसी रिहंद परियोजना में युवक के डूबने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। नहाने के दाैरान दर्दनाक हादसा हो जाने से सभी हतप्रभ हो गए।

विज्ञापन
Contract worker Rihand project young mand died bathing reservoir body found after 22 hours
विनय कुमार सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के बीजपुर थानांतर्गत एनटीपीसी रिहंद परियोजना में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी रिहंद जलाशय में डूब गया। वह अपने दोस्त के साथ पिकनिक मनाने वहां पहुंचा था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम ने करीब 22 घंटे बाद उसका शव बरामद किया।

विज्ञापन




गाजीपुर के सैदपुर निवासी विनय कुमार सिंह (24) रविवार को अपने साथी अमित साहू के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था। रिहंद जलाशय के किनारे स्थित इंटक वेल के पास वह नहाने लगा। वह पानी में आगे बढ़ता गया और गहराई में चला गया। जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो साथी अमित ने सूचना अपने उच्चाधिकारियों सहित 112 पर दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू की। सोमवार की सुबह नाविकों की मदद से पानी में खोजबीन हुई, मगर सफलता नहीं मिली। बाद में चोपन से गोताखोरों व मिर्जापुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। करीब 22 घंटे बाद युवक का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित साहू ने पुलिस को बताया कि पिकनिक मनाकर लौटने के दौरान अचानक विनय नहाने के लिए जलाशय में उतर गया। कहा था कि उसे अच्छी तरह तैरना आता है। युवक के कपड़े व चप्पल जलाशय के किनारे पड़े थे। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। विनय कुमार सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed