{"_id":"66e91504e8a53ac25407bccf","slug":"continuous-rain-in-sonbhadra-for-last-15-hours-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain in UP: सोनभद्र में पिछले 15 घंटे से लगातार हो रही बारिश, सड़कों पर भरा पानी; आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain in UP: सोनभद्र में पिछले 15 घंटे से लगातार हो रही बारिश, सड़कों पर भरा पानी; आवागमन बाधित
Tue, 17 Sep 2024 11:06 AM IST
प्रगति चंद
संवाद न्यूज़ एजेंसी सोनभद्र।
संवाद न्यूज़ एजेंसी सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:06 AM IST
सार
जिले में कुल 264 एमएम की हुई बरसात, सबसे ज्यादा दुद्धी में 95 एमएम, रॉबर्ट्सगंज में 81 एमएम।
विज्ञापन
सोनभद्र में अधिक बारिश होने से सड़कों के ऊपर से बह रहा पानी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर रॉबर्ट्सगंज में उरमौरा के पास सड़क पर बारिश का पानी लग गया है। पिछले 14 घंटे से लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में पानी घुस गया है। धंधरौल बांध के सभी 22 गेट फिर खोल दिए गए हैं। सोमवार को दोपहर बाद इन गेटों को बंद कर दिया गया था। नगवां बांध के भी नौ गेट खुल गए हैं।
विज्ञापन
यहां कुल 11 गेट हैं। मांची थाने को जाने वाले मार्ग पर पानी लगने से सड़क सम्पर्क कट गया है। पहाड़ी नालों के उफ़नाने से कोन-खराऊँधी से झारखंड को जाने वाले मार्ग की पुलिया पर तीन फ़ीट पानी चल रहा है। इससे आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन
कई अन्य मार्गों पर भी आवागमन बाधित है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे जिले में कुल 259 एमएम (औसत 64 एमएम) वर्षा हुई है। सबसे ज्यादा 95 एमएम वर्षा दुद्धी में दर्ज़ की गई है। रॉबर्ट्सगंज में 81, ओबरा में 48 और घोरावल तहसील क्षेत्र में 35 एमएम की वर्षा हुई है। रिहंद और ओबरा बांध का जलस्तर भी फिर अधिकतम के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन