फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Continuous rain in Sonbhadra for last 15 hours

Rain in UP: सोनभद्र में पिछले 15 घंटे से लगातार हो रही बारिश, सड़कों पर भरा पानी; आवागमन बाधित

Tue, 17 Sep 2024 11:06 AM IST
प्रगति चंद संवाद न्यूज़ एजेंसी  सोनभद्र।
संवाद न्यूज़ एजेंसी  सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Sep 2024 11:06 AM IST
सार

जिले में कुल 264 एमएम की हुई बरसात, सबसे ज्यादा दुद्धी में 95 एमएम, रॉबर्ट्सगंज में 81 एमएम। 

विज्ञापन
Continuous rain in Sonbhadra for last 15 hours
सोनभद्र में अधिक बारिश होने से सड़कों के ऊपर से बह रहा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर रॉबर्ट्सगंज में उरमौरा के पास सड़क पर बारिश का पानी लग गया है। पिछले 14 घंटे से लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में पानी घुस गया है। धंधरौल बांध के सभी 22 गेट फिर खोल दिए गए हैं। सोमवार को दोपहर बाद इन गेटों को बंद कर दिया गया था। नगवां बांध के भी नौ गेट खुल गए हैं।

विज्ञापन


यहां कुल 11 गेट हैं। मांची थाने को जाने वाले मार्ग पर पानी लगने से सड़क सम्पर्क कट गया है। पहाड़ी नालों के उफ़नाने से कोन-खराऊँधी से झारखंड को जाने वाले मार्ग की पुलिया पर तीन फ़ीट पानी चल रहा है। इससे आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन




कई अन्य मार्गों पर भी आवागमन बाधित है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे जिले में कुल 259 एमएम (औसत 64 एमएम) वर्षा हुई है। सबसे ज्यादा 95 एमएम वर्षा दुद्धी में दर्ज़ की गई है। रॉबर्ट्सगंज में 81, ओबरा में 48 और घोरावल तहसील क्षेत्र में 35 एमएम की वर्षा हुई है। रिहंद और ओबरा बांध का जलस्तर भी फिर अधिकतम के करीब पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed