{"_id":"602960aa8ebc3ee96731c2cf","slug":"contestants-preparing-for-three-tier-panchayat-elections-sonbhadra-news-vns5747074186","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदार
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र)। पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के बीच चुनावी तैयारी भी शुरू हो गई है। निवर्तमान प्रधान, पूर्व प्रधान व अन्य संभावित दावेदार गोटियां फिट करने में जुटे हुए हैं ताकि, येन वक्त पर चुनावी वैतरणी पार करने में दिक्कत न हो। ग्राम प्रधान अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रहे हैं तो विपक्षी प्रधान के विरोध में तमाम खामियां गिनाकर लोगों को चुनाव आते अपने पक्ष में करने में जुटे हुए हैं।
भले ही अभी पंचायत चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है और न ही सीट निर्धारित हो सकी है। बावजूद इसके भावी प्रत्याशी गांव में प्रचार प्रसार तेज कर दिये हैं। वर्तमान समय में चट्टी चौराहों पर चुनावी चर्चा तेज हो गई है। इतना ही नहीं गांव के हर गलियों, हर मोहल्ले तथा हर वार्ड में जाकर मतदाताओं के घर हाजिरी लगाई जा रही है।
वोटर किस तरह से अपने खेमे में आएंगे इसके लिए हर प्रयास जारी है। हालांकि पंचायत चुनाव आते ही मतदाताओं की चांदी कटने लगती है। जो भी दावेदार आते हैं सभी के साथ मिलजुलकर रहते हैं और हां में हां मिलाते रहते हैं। गांव में आवास, शौचालय, खडंजा, नाली, सीसी रोड, बाउली, सिंचाई कूप आदि कामों को अपना चुनवी मुद्दा लेकर गांव में वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए लगे हुए हैं। 40 ग्राम पंचायतों वाले विकास खंड बभनी में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में चुनावी चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
गत वर्षों के आरक्षण से लगा रहे गणित
पंचायत चुनाव में अभी किस ग्राम पंचायत में कौन सी सीट होगी यह तय नहीं हुआ है। हालांकि इतना तय हो गया कि जो भी होगा 1995 से लेकर अब तक की सीटों का मिलान करते हुए जनसंख्या के अनुपात में चक्रानुक्रम निकाला जाएगा। उसी के अनुसार आरक्षण होगा। ऐसे ही गांव के भावी प्रत्याशी अपने -अपने ग्राम पंचायत का आरक्षण निकालकर तैयारी कर रहे हैं। पूर्व प्रधान या निवर्तमान प्रधान जिनके हिसाब से सीट उनके वर्ग की नहीं बन रही है तो वह अपने किसी चहेते को मैदान में उतारने की तैयारी में हैं।