फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Consultation meeting on development

बैठक में विकास कार्यों पर मंत्रणा

Sun, 01 Mar 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 01 Mar 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Consultation meeting on development
नगर मेें स्थित जिला पंचायत सभागार में रविवार को जिपं बोर्ड की बैठक हुई। इसमें बीआरजीएफ की कार्य योजना पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई, जिले के विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। अध्यक्ष अनीता राकेश के समक्ष सदस्यों ने क्षेत्र के समस्याओं को उठा कर अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जाने की मांग की।

बैठक में वर्ष 2015-16 के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश, प्रभारी डीएम महेंद्र सिंह, विधायक रमेश चंद्र दूबे, दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद और सदस्यों के समक्ष अपर मुख्य अधिकारी आलोक सिंह ने 28 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इसमें सीसी रोड, पिचिंग, मिनी वाटर सप्लाई समेत अन्य कार्य शामिल है। इसमेें सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पास किया गया।

 इस दौरान विधायक रमेश दूबे और रूबी प्रसाद ने कहा कि घोरावल और दुद्धी विधान सभा क्षेत्र पिछड़ा इलाका है, इसलिए उनके विधान सभा मेें अधिक से अधिक विकास कार्य कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिला पंचायत सदस्य बबलू धांगर, मोती पांडेय, लालवर्ती यादव, प्रदीप जायसवाल, रेनु कुशवाहा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed