{"_id":"67dc4febfd9987e13c0ea15a","slug":"consult-a-doctor-if-you-have-persistent-fever-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-125817-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: लगातार बुखार पर डाॅक्टर से संपर्क करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: लगातार बुखार पर डाॅक्टर से संपर्क करें
विज्ञापन
दुद्धी। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास के अधिकारियों-कर्मचारियों को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए। लगातार बुखार रहने पर डाॅक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई।
नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में संचारी रोगों की पहचान और इसकी रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मौसम में संक्रामक बीमारियों के प्रकोप की आशंका
रहती है। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने क्षेत्र में लोगों को इसके लिए जागरूक करें। पहले से सतर्क रहेंगे तो संचारी रोगों को फैलने से रोका जा सकता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ.शाह आलम अंसारी ने कहा कि अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। तेज व लगातार बुखार बने रहना, सुस्त होना, दांत पर दांत बैठना, शरीर में झटके आना, कोमा या बेहोशी, लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल अस्पताल से संपर्क करें। घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और अगर कोई बीमार पाया जाता है तो वे इलाज की व्यवस्था करते हुए एक मेडिकल किट उपलब्ध कराएंगे। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा व बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।