फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congressmen roared in support of Rahul Gandhi, demonstrated at Sadar Tehsil and Block

राहुल गांधी के समर्थन में गरजे कांग्रेसी, सदर तहसील और ब्लॉक पर प्रदर्शन किया

Tue, 21 Jun 2022 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Congressmen roared in support of Rahul Gandhi, demonstrated at Sadar Tehsil and Block
राबर्ट्सगंज ब्लॉक कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर ब्लॉक पर धरना दिया। आरोप लगाया कि मोदी सरकार गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता निगम मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार ने गांधी परिवार को बदनाम करने की नियत से ईडी को दबाव देकर समन भेजवाया। राहुल गांधी से जिस तरीके से 13-13 घंटे पूछताछ करना सरासर गलत और संविधान विरोधी है। ब्लॉक अध्यक्ष सदर अमरेश देव पांडे ने कहा कि राहुल गांधी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उनकी छवि को जनमानस के बीच में धूमिल करने का वर्तमान सरकार द्वारा कुत्सित प्रयास किया जा रहा। ब्लॉक अध्यक्ष करमा बंशीधर देव पांडे ने कहा कि मोदी सरकार सेना में अग्निपथ योजना लाकर देश के नौजवानों और भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। मोदी सरकार ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है जिससे देशवासियों का ध्यान कहीं और चला जाए। ब्लॉक अध्यक्ष नगवां रामविलास पनिका ने कहा कि मोदी सरकार अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर दिल्ली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस ने बर्बरतापूर्वक व्यवहार किया जो गैरकानूनी और घोर निंदनीय है। मोदी सरकार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कोई भी उपाय कर लें, लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ता रुकेंगे नहीं। इस दौरान विजय शंकर पांडे, धीरेंद्र पांडे, दशरथ देव, मनोज सिंह, दरोगा यादव, संजय बिंद, विमलेश कुमार, श्रीकांत देव, ओम प्रकाश, बृजभूषण, विजय पटेल, शीतला सिंह पटेल, कमलेश पटेल, अंबुज कुमार, आशीष शुक्ला, शिव प्रसाद यादव शिव मुनि आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed