{"_id":"5f7607a78ebc3e91b6410335","slug":"congressmen-protest-against-rahul-gandhi-arrest-on-his-way-to-hathras-sonbhadra-news-vns5504554161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस जाते समय राहुल गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसजनों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस जाते समय राहुल गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसजनों ने दिया धरना
विज्ञापन
राहुल गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर धरने पर बैठे काग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी के साथ प्रशासन की तरफ से बदसलूकी व गिरफ्तारी के विरोध में वृहस्पतिवार की शाम को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर धरने पर बैठ गए। एसडीएम और पुलिस कर्मियों के समझाने पर पार्टी कार्यकर्ता धरने से उठे। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता राबर्ट्सगंज स्थित जिला पार्टी कार्यालय से जुलूस के रूप में बढ़ौली चौक पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
करीब एक घंटे तक धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी किए। उप जिलाधिकारी कृपाशंकर पांडेय, सीओ राजकुमार तिवारी और कोतवाल अंजनी राय मौके पर पहुंचे और धरना दे रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाया। तब जाकर धरने से कांग्रेस कार्यकर्ता उठे। इस मौके पर अरविंद सिंह, शत्रुंजय मिश्रा, जितेन्द्र पासवान, ब्रदी गोंड, अभिषेक चौबे, राजबली पांडेय, नामवर कुशवाहा, फरीद खां, मो.साजिद, निगम मिश्रा, दयाशंकर पांडेय, धीरज पांडेय, विवेक पटेल, अवनीश आदि शामिल रहे।
मुख्य मार्ग जाम कर की नारेबाजी
चोपन। राहुली गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में वृहस्पतिवार की शाम लगभग 6.30 बजे दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महासचिव बृजेश तिवारी के नेतृत्व में चोपन ब्लॉक कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रही है। भाजपा शासन में कहीं भी महिलायें सुरक्षित नहीं है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी मौके पर पहुंच कर जाम को छुड़वाया। इस दौरान लंबा जाम लग गया था। इस मौके पर हरेन्द्र पांडेय, बद्री सिंह गोड़, सेतराम केशरी, स्वतंत्र साहनी, अजित शुक्ल, संतोष गोंड़, रामप्रकाश पांडेय, बाबूलाल पनिका, जवाहर प्रसाद मौर्या, संदीप नरायन गुप्ता, अवधेश, राधेश्याम गोंड़, राम केवल गोंड़, विजय कुमार गोंड़, सुरेन्द्र कुमार बबलू आदि शामिल रहे।