फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congressmen march against inflation, unemployment

महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया मार्च

Fri, 05 Aug 2022 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Congressmen march against inflation, unemployment
राबर्ट्सगंज से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट जाते कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर में पैदल मार्च किया। चाचा नेहरू पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च करते हुए कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ाने पर नाराजगी जताई। कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया।
विज्ञापन

धरने में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से कमरतोड़ महंगाई बढ़ी है। कार्यकारी अध्यक्ष फरीद ने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर कार्य कर रही है। इसे आम जनता से कोई मतलब नहीं है। जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि सरकारी नौकरियां खत्म होती जा रही हैं। परीक्षाओं के पेपर पहले ही लीक हो जाते हैं। शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जनहित में मुद्दे पर कांग्रेस नेता सदन में आवाज उठा रहे हैं लेकिन सरकार उन्हें बोलने और विरोध करने से रोकने का कुत्सित प्रयास कर रही है। इस मौके पर राजबली पांडेय, जयशंकर भारद्वाज, नुरुल अहमद खां, उषा सिंह, प्रदीप चौबे, शंकर लाल, देवेंद्र शर्मा, दयाशंकर पांडेय, बाबूलाल, सेतराम केसरी, निगम मिश्रा, आशुतोष दुबे, बंशीधर देव पांडेय, अमरेश देव पांडेय, रामविलास पनिका, लल्लू राम पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed