फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress workers demonstrated

Sonebhadra News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 03 Nov 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Congress workers demonstrated
कलेक्ट्रेट में किसानों की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी के पदा​धिकारी।
फोटो-
विज्ञापन

---
कलेक्ट्रेट पहुंच कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कहा: किसानों को दें क्षतिपूर्ति
- बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसमें बेमौसम बारिश से किसानों की हुई क्षतिपूर्ति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों के साथ सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया।


जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों और गांवों के किसानों की फसलों का तत्काल आकलन कर एक सप्ताह के भीतर मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं, अब बेटियों की शादी और बच्चों की फीस की चिंता उन्हें सता रही है। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण ने कहा कि सरकार किसानों की परेशानी से मुंह मोड़ रही है। छह दिन की लगातार बारिश में किसानों की मेहनत डूब गई, पर जिम्मेदार नेता सर्कस जैसे मुद्दों में जनता का ध्यान भटकाने में जुटे हैं। पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर मुआवजे की घोषणा नहीं की गई तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। इस अवसर पर अवधेश सिंह, शरद पनिका, कौशलेश पाठक, श्रीकांत मिश्रा, सीताराम केशरी, आशुतोष दुबे, अंशु गुप्ता, राजबली पांडेय, मोहन बिआर, शिव प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed