फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress imposed emergency to save power: Ashok

सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस ने लगाया था आपातकाल : अशोक

Thu, 26 Jun 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Congress imposed emergency to save power: Ashok
भाजपा की ओर से रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक कार्यालय परिसर में बुधवार को आपातकाल की बरसी पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लोकतंत्र रक्षक सेनानियों व उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा कि लोकतंत्र को रक्तरंजित करने वाले आपातकाल की भयावहता आज भी स्मृतियों में जीवित है। कांग्रेस ने 50 साल पहले लोकतांत्रिक मूल्यों और सांविधानिक व्यवस्थाओं पर हमला किया था।
विज्ञापन

देश में आपातकाल लगाने का निर्णय तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए लिया था। जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के इस दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जनसंघ काल से ही भाजपा के कार्यकर्ता लड़ाई लड़ते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र बरनवाल, परशुराम गिरि, अक्षय लाल, हरिशंकर त्रिपाठी, कमलेश देवी, रमाशंकर त्रिपाठी को मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने सम्माानित किया।

इस माैके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व सांसद रामशकल, विधायक सदर भूपेश चौबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अजीत रावत, पूर्व अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, रामलखन सिंह, संजीव तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर, उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दुबे, कृष्णमुरारी गुप्ता, विनय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed