फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Complete the development work by establishing coordination

समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराएं विकास कार्य

Tue, 08 Jun 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Complete the development work by establishing coordination
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों व मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ विकास परक कार्यक्रमों, जन कल्याणकारी योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों को समय से पूरा किया जाए। अधिकारी कार्यदायी संस्थाओं पर नियंत्रण रखें और कार्यों को पूरा कराने के लिए ठोस कदम उठाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं निर्माण कार्यों को पूरा कराएं। किसी भी विभाग का कार्य करने में संबंधित विभाग की वजह से कार्य बाधित हो रहा हो तो आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को पूरा किया जाय। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस, मुख्यमंत्री शिकायती पोर्टल, जन शिकायती आदि का निस्तारण समय गुणवत्ता पूर्वक किया जाय। समीक्षा बैठक में सौभाग्य (प्रधान मंत्री सहज बिजली हर घर योजना), आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, निवेश मित्र झट-पट पोर्टल, कृषि बीज उर्वरक, रसायन, गौवंश, पशु टीकाकरण, कोविड-19 के संक्रमण से बचाव, स्वच्छ भारत मिशन, शहरी व ग्रामीण, अपशिष्टों का निस्तारण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, मिशन इंद्र धनुष, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया समेत अन्य योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, सीएमओ डॉ. नेम सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, अपर श्रमायुक्त सरजूराम, पीडी आरएस मौर्या, डीसीएनआरएल एके जौहरी, डीएसओ राकेश तिवारी, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकरी ओपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed