फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Complete community toilet in time

सामुदायिक शौचालय को समय से करें पूर्ण

Thu, 10 Sep 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Complete community toilet in time
सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से नहीं पूरा कराया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी बृहस्पतिवार को डीपीआरओ विशाल सिंह ने ग्राम पंचायत मंगूराही और मदार में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों के निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन

कहा कि सामुदायिक शौचालय में महिला एवं पुरुष के लिए दरवाजे विपरीत दिशा में खुले तथा इसमें रैम्प भी बनाए जाएं। सामुदायिक शौचालय में रोशनदान की पर्याप्त व्यवस्था हो, जिससे कि धूप एवं हवा आ सके । डीपीआरओ ने महिला कंपार्टमेंट में इंसीनरेटर की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु सचिव, ग्राम प्रधान, एडीओ पंचायत रॉबर्ट्सगंज को निर्देशित किया। उन्होंने पूर्ण हो चुके सामुदायिक शौचालय केकराही का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय के यूरिनल में सफाई ठीक से ना होने पर सफाई कर्मी को कड़ी चेतावनी दी। जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि जनपद में 673 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य होना है। अभी तक 462 पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है एवं 112 सभी विकास खंडों में सामुदायिक शौचालय पूर्ण हो गए हैं, जिसकी जियो टैगिंग भी कराई जा रही है। उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया कि प्रतिदिन सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट को शाम को दें। कितने शौचालय किस स्तर पर निर्मित हो रहे है सामुदायिक शौचालय निर्माण में जिस सचिव द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है तो संबंधित सचिव पर कार्यवाही भी की जाएगी। शासन के द्वारा सामुदायिक शौचालय निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता में है इसलिए प्रतिदिन निरीक्षण किया जाएगा एवं कार्य शुरू न मिलने पर ग्राम पंचायतों पर कार्यवाही भी की जाएगी। सहायक विकास अधिकारी चंद्रकांत देव पांडेय, सचिव अखिलेश सिंह एवं संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed