फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Communication revolution and Panchayati Raj were the gifts of Rajiv Gandhi

Sonebhadra News: संचार क्रांति और पंचायती राज राजीव गांधी की देन

Wed, 21 May 2025 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Communication revolution and Panchayati Raj were the gifts of Rajiv Gandhi
भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को तरवा गांव में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा की।
विज्ञापन

राजीव गांधी को संचार क्रांति, पंचायती राज और युवाओं को अधिकार देने वाला दूरदृष्टि नेता बताया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयोजक विधि सिंह ने कहा कि राजीव गांधी 21वीं सदी का सपना 19वीं सदी में देख रहे थे।
विज्ञापन

पिछले 11 वर्षों में नौजवान सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। देश को संवारने का काम कांग्रेस ने किया है। प्रदेश संयोजक रामअधार जोसेफ ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पंचायती राज की शुरुआत गांवों के अंतिम व्यक्ति को अधिकार देने के लिए की थी। उनके निधन के बाद उनकी सोच पर विराम लग गया। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों और आदिवासियों से सबसे अधिक स्नेह किया।

शहर अध्यक्ष फरीद खान ने कहा कि आज हर व्यक्ति के हाथ में जो संचार की सुविधा है, वह राजीव गांधी की सोच का परिणाम है। प्रदेश संयोजक जितेंद्र पासवान ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में कमलेश ओझा, रमेश देव पांडेय, राजीव त्रिपाठी, राघवेंद्र नारायण, जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, आशुतोष कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed