फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal workers will get Rs 30 lakh for houses

Sonebhadra News: कोल कर्मियों को मकान के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये

Tue, 02 Jul 2024 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Coal workers will get Rs 30 lakh for houses
कोयला क्षेत्र के कर्मचारियों को अब हाउस बिल्डिंग एडवांस के रूप में 30 लाख रुपए मिलेंगे। पहले हाउसिंग योजना का लाभ कोयला क्षेत्र में कार्य करने वाले अफसरों तक सीमित था। यह निर्णय कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड की बैठक में हुआ। इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी है।
विज्ञापन

यूपी-एमपी के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित दस खदानों में कार्यरत हजारों कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। बीते दिनों नागपुर में कोल इंडिया निदेशक कार्मिक विनय रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में ट्रेड यूनियनों के तरफ से क्रमशः सीटू से पीएस पांडेय, एटक से अशोक यादव, एचएमएस से शंकर बेहरा एवं बीएमएस से टिकेश्वर सिंह शामिल रहे। तय हुआ कि मेडिकल रीइंबर्समेंट बिल जमा करने पर अब कटौती की जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार मेडिकल अटेंडेंट रूल में बदलाव के लिए सहमति दी गई। सेवानिवृत हो चुके कर्मचारियों के लिए स्मार्ट कार्ड, मेडिकल बोर्ड से रेफर कर्मचारी के अटेंडेंट को पेशेंट के साथ उसी क्लास में रहने की अनुमति मिलेगी।

किराए पर एंबुलेंस का रेट बढ़ाने, हर अस्पताल में मेडिकल अटेंडेंट को ठहरने की व्यवस्था मिलेगी। इसी तरह कोरोना काल में बंद हुए हाॅलीडे होम योजना चालू करने पर सहमति बन गई। ट्रेड यूनियनों के नेताओं व एनसीएल के कर्मचारियों ने निर्णयों पर प्रसन्नता व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed