फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coaching operator from Jaunpur cheated Rs 4.50 lakh in the name of admission

Sonebhadra News: दाखिले के नाम पर जौनपुर के कोचिंग संचालक ने की 4.50 लाख की ठगी

Thu, 20 Nov 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Coaching operator from Jaunpur cheated Rs 4.50 lakh in the name of admission
सोनभद्र। फार्मेसी कॉलेज में दाखिले के नाम पर जौनपुर के एक कोचिंग संचालक पर साढ़े चार लाख की ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

आरोप है कि पैसे लेने के बाद छात्रों को प्रवेश से जुड़े फर्जी कागजात मोबाइल फोन पर भेजे गए। सत्यापन में सच्चाई सामने आई तब पैसा वापसी के लिए दबाव बनाया गया। साढ़े चार लाख रुपये वापस न करने पर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। प्रभारी निरीक्षक राॅबटर्सगंज को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया।
राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन खुर्द गांव निवासी मनोज कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर कहा था कि वह राम नगीना काॅलेज मझौली दुद्धी में कार्यरत था। वहां विकास पाठक, निवासी सेमही, थाना-रामपुर, जिला जौनपुर काॅलेज के छात्रों का प्रवेश नर्सिंग एवं फार्मेसी में कराने के लिए अक्सर आता-जाता था।
विज्ञापन

इस कारण उससे अच्छी जान-पहचान हो गई थी। दावा किया गया है कि आरोपी विकास पाठक जौनपुर के रामपुर स्थित एपेक्स एजुकेटेड इंस्टीट्यूट सेमुही रोड (बंशीलाल इंटर काॅलेज के बगल में) पर कोचिंग भी चलाता है। आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि वह इच्छुक छात्रों का नर्सिंग एवं फार्मेसी में प्रवेश करा कर उन्हें प्रमाण पत्र दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसने भरोसा कर इच्छुक छात्रों की तरफ से आरोपी को अलग-अलग तिथियों में साढ़े छह लाख खाते में भेजे। बाद में उसने बहानेबाजी शुरू कर दी। कई बार बात करने के बाद उसने संबंधित छात्रों का प्रवेश से जुड़ा प्रपत्र मोबाइल फोन पर भेजा।

जांच कराने पर पता चला कि उस कागजात को फर्जी-कूटरचित तरीके से तैयार किया गया है। पैसे के लिए काफी दबाव बनाने पर दो लाख वापस किए गए। शेष साढ़े छह लाख हड़प लिए गए। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने कहा कि कोर्ट का आदेश मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed