फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CMO stopped salary of five workers including doctor

सीएमओ ने डॉक्टर समेत पांच कर्मियों का रोका वेतन

Sat, 03 Sep 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
CMO stopped salary of five workers including doctor
सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को पीएचसी चतरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे अचानक पीएचसी पहुंचे सीएमओ परिसर में भारी गंदगी देख भड़क उठे। साफ-सफाई में सुधार का निर्देश दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित सिंह मरीजों का उपचार करते मिले। यहां तैनात डॉ. यशवर्धन यादव बिना सूचना के 10 दिन से गैरहाजिर पाए गए। इस दौरान निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक सुदर्शन राम ने उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं किया था। संविदा कर्मी मनोज कुमार एलटी एनटीईपी, ओमप्रकाश बीपीएम, डॉ. राकेश पांडेय संविदा एमओ आयुष, बृजेश दुबे फार्मासिस्ट नदारद थे। वहीं बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन मानक के अनुरूप नहीं था। वार्ड व प्रसव कक्ष और शौचालय में काफी गंदगी मिली। उपचार के लिए आने वाले मरीजों के बैठने के लिए कुर्सियां नहीं थीं। मरीज और परिजन खड़े मिले। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश देने के साथ ही लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। सभी अनुपस्थित डॉक्टर व कर्मचारी का वेतन व संविदा अग्रिम आदेश तक रोकने और उनकी ओर से तीन दिनों में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed