{"_id":"69259924ac223aa3d00ee316","slug":"cm-mass-marriage-ceremony-395-hindu-and-five-muslim-couples-married-in-sonbhadra-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 395 जोड़ों ने लिए फेरे, पांच मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 395 जोड़ों ने लिए फेरे, पांच मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह
Tue, 25 Nov 2025 05:25 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 25 Nov 2025 05:25 PM IST
सार
Sonbhadra News: रॉबर्ट्सगंज स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान 400 जोड़े एक दूसरे के हुए। इसमें 395 हिंदू और पांच मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज स्थित डायट परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। यहां कुल 400 जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें 395 हिंदू और पांच मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। सामूहिक विवाह का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड के साथ अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार और सीडीओ जागृति अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विवाह के बाद सभी जोड़ों में उपहार स्वरूप 25 हजार रुपये मूल्य का सामान वितरण किया गया। सीडीओ जागृति अवस्थी सामूहिक विवाह की तैयारियों को खुद परखती रहीं। विवाह स्तर पर पंडाल सजाते हुए भव्य सजावट की गई थी। सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण कराए वर-वधू का पहले फेस रिकग्नाइजेशन और बायोमेट्रिक सत्यापन हुआ। इसके पश्चात विवाह स्थल पर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विवाह के दौरान वर-वधू के साथ परिवार के चार सदस्यों को ही विवाह मंडप में जाने दिया गया। शेष बरातियों को बैरिकेडिंग के बाहर टेंट में बैठने की व्यवस्था की गई थी। आचार्य सौरभ चतुर्वेदी के साथ ही अन्य आचार्यों ने हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया।
विज्ञापन
समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने एक जोड़ी वर-वधू का वैदिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया। साथ ही उपहार स्वरूप चांदी की पायल, बिछिया और वस्त्र प्रदान किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है। सामूहिक विवाह की धनराशि 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। इससे पहले समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया और जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने आए अतिथियों का स्वागत किया।
समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी व्यवस्था में जुटे रहे। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मंच संचालन एनआरएलएम के जिला प्रबंधक एमजी रवि ने किया।