फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cloud lashed , farmers face bloom

जमकर बरसे मेघ, किसानों के चेहरे खिले

Sun, 28 Jun 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 28 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cloud lashed , farmers face bloom
जिले में रविवार को मेघ झूम कर बरसे। भोर से ही लगातार बारिश होती रही। इससे क्षेत्रीय नदी, नालों, बांध, तालाबों में भी पानी आ गया। दिनभर हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशहाली ला दी है।
विज्ञापन


 माना जा रहा है कि अब किसान धान की नर्सरी लगाना शुरू कर देंगे। उधर बारिश से राबर्ट्सगंज में बढ़ौली चौराहे से इमरती कालोनी तक सड़कों का बुरा हाल है। सड़क पर पूरी तरह से पानी भर गया है।
विज्ञापन


इससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। उधर, सलखन ओवरब्रिज पुलिया के आसपास की सड़क कीचड़      युक्त हो गई है। इससे बाइक सवार फिसल कर गिर रहे हैं। उधर बारिश से पिकनिक स्पॉट भी गुलजार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनांचल में भोर करीब साढ़े तीन बजे से लगातार बारिश शुरू हुई। बारिश से नदी, नालों, बांध, तालाबों के अलावा खेतों में पानी एकत्र हो गया है। किसान धान की नर्सरी डालने में जुट गए हैं।

वहीं राबर्ट्सगंज के कई मोहल्ले की सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे दिन मारकुंडी घाटी में इको प्वाइंट, कोराई घाट, धंधरौल बांध, मुक्खाफाल, सोन पंप कैनाल समेत अन्य पिकनिक स्थलों पर सैलानियों की भीड़ लगी रही।

उधर सलखन संवाददाता के अनुसार मेन मार्केट मेें स्थित ओवरब्रिज के नीचे राजमार्ग पर पानी एकत्र होने के कारण राहगीरोें को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस कारण कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

घोरावल संवाददाता के  मुताबिक मेन कस्बे में सड़क की दोनों तरफ नाली का संपूर्ण निर्माण न होने से बारिश का पानी  सड़कों पर बह रहा है। कई घरों में भी पानी घुसने से हजारों रुपये का सामान नुकसान हो गया।


 कई हैंडपंप पानी से घिर गए है। इस नाते लोगों के समक्ष पेयजल संकट भी गहरा गया है। समाचार लिखे जाने तक बारिश हो रही थी। रामगढ़ संवाददाता के मुताबिक बारिश होने से किसानों ने धान की नर्सरी डालने में जुट गए हैं। जहां सिंचाई का साधन नहीं था वहां भी नर्सरी डालनी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed