फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Class 11 student dies due to drowning in pond

Sonebhadra News: पोखरे में डूबने से कक्षा 11 के छात्र की मौत,

Wed, 02 Sep 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Class 11 student dies due to drowning in pond
दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशवा गांव में बुधवार दोपहर पोखरे में डूबने से कक्षा 11 के छात्र सत्यम विश्वकर्मा (16) की मौत हो गई। स्कूल से घर लौटते समय छात्र साइकिल सड़क किनारे खड़ी कर पोखरे में नहाने चला गया था। नहाते समय सीढ़ी पर सिर में चोट लगने के बाद वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे की जानकारी होते ही गांव में मातम पसर गया। थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि कुशवा गांव निवासी सत्यम विश्वकर्मा बुधवार को स्कूल से घर लौटते समय उसने निकासीपुर पिच रोड के किनारे अपनी साइकिल खड़ी कर दी और पास स्थित पोखरे में नहाने लगा। बताया गया कि नहाते समय सीढ़ी पर सिर में चोट लगने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने सत्यम को डूबते देखा तो शोर मचाया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से छात्र को पोखरे से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सत्यम का शव घर पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। मां मंजू विश्वकर्मा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की जानकारी मिलने पर मार्टीनगंज तहसीलदार अरुण कुमार, ग्राम प्रधान बबलू श्रीवास्तव और दीदारगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। परिजनों की सहमति और पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में आपसी सहमति से गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि परिजनों की आपसी सहमति से कुशवा गांव में ही अंतिम संस्कार कराया गया। परिजनों की ओर से किसी प्रकार का विवाद या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed