फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kutcha house collapsed after rainwater entered it.

Sonebhadra News: बारिश का पानी घर में घुसने से गिरा कच्चा मकान

Wed, 02 Sep 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kutcha house collapsed after rainwater entered it.
अनपरा नगर पंचायत के डिबुलगंज में पानी से गिरा कच्चा मकान। संवाद
घर के मुखिया ने 5 महीने पहले नगर पंचायत कार्यालय पर पत्र देकर समस्या से कराया था अवगत
विज्ञापन

फोटो:
संवाद न्यूज एजेंसी
अनपरा। लगातार हो रही बारिश और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बुधवार सुबह नगर के धरिकार बस्ती में कच्चा मकान गिर गया। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस दौरान एक किशोरी को हाथ में चोट लगी है।

नगर के वार्ड नंबर दो के डिबुलगंज धरिकार बस्ती की निवासी दानीराम ने बताया कि बुधवार सुबह घर से बारिश व नाली का पानी निकाल रहे थे। उसी समय बेटी घर में खाना पका रही थी। उसने पीछे से दीवार गिरने की आवाज सुनी तो दौड़कर बाहर की ओर भागी। मैं भी बाहर आया। इतने में पूरा मकान गिर गया। घर का सामान दब गया। जान तो बच गई, लेकिन छत गायब हो गई। पूरी घटना का जिम्मेदार नगर पंचायत को बताते हुए उन्होंने कहा कि मोहल्ले में नाली के लिए कहीं भी निकासीं नहीं है, जिससे बारिश के दौरान नाली का पूरा पानी घर में आता है। कई बार सभासद प्रतिनिधि को बताया, लेकिन उन्होंने जलनिकासी की कोई व्यवस्था नही की। पांच महीने पहले पूर्व नगर पंचायत कार्यालय अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर बताया था कि नाली का पानी घर में आ रहा है। अभी तक कोई समस्या देखने नहीं पहुंचा। परिवार ने नुकसान और पक्के आवास की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article