फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fair Price Shop dealers expressed gratitude for the increase in the dividend per quintal.

Sonebhadra News: लाभांश 90 से बढ़कर 125 रुपये प्रति क्विंटल करने पर कोटेदारों ने जताया आभार

Wed, 02 Sep 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fair Price Shop dealers expressed gratitude for the increase in the dividend per quintal.
लाभांश में 35 रुपये की वृद्धि को बताया आर्थिक संबल देने वाला फैसला, संघ ने जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। प्रदेश सरकार की ओर से उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि किए जाने पर उचित दर विक्रेता संघ ने प्रसन्नता जताई। लाभांश 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने के फैसले के लिए संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीएम चर्चित गौड़ से मुलाकात कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के नाम धन्यवाद ज्ञापन सौंपा।

संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित दर विक्रेता गरीब, जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि उनके लिए आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ सेवा के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाती है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लाभांश बढ़ने से उचित दर विक्रेताओं के आर्थिक हित मजबूत होंगे। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संचालन में भी और बेहतर ढंग से सहयोग मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article