{"_id":"66e5e0933edc047fa50d4033","slug":"class-1-student-dies-by-drowning-in-a-pit-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-117973-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गड्ढे में डूबकर कक्षा एक के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गड्ढे में डूबकर कक्षा एक के छात्र की मौत
विज्ञापन
अमवार चौकी क्षेत्र के पुनर्वास काॅलोनी में शनिवार को गड्ढे में डूबने से कक्षा-एक के छात्र की मौत हो गई। वह शुक्रवार से ही लापता था। काफी खोजबीन के बाद उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुंदरी पुनर्वास कॉलोनी निवासी प्रमोद का पुत्र प्रियांशु उर्फ छोटू (5) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। शुक्रवार को वह घर से खेलने के लिए निकला था। इसके बाद देर शाम तक नहीं लौटा तो परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
काफी प्रयास के बाद भी मासूम का पता नहीं चला। शनिवार की शाम घर के पास गड्ढे में बच्चे का शव दिखा।
ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली एवं अमवार चौकी पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।