फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Claims to have seen a tiger with three cubs

तीन शावकों के साथ बाघ दिखने का दावा

Fri, 10 Dec 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Claims to have seen a tiger with three cubs
शक्तिनगर। तीन शावकों के साथ बाघ के विचरण करने के वायरल वीडियो ने शुक्रवार को कोयला क्षेत्र में दहशत बढ़ा दी। दावा किया जा रहा है कि वीडियो एनसीएल कृष्णशिला कोयला परियोजना के खदान क्षेत्र का है। हालांकि वीडियो की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले भी खदान क्षेत्र में जंगली जानवर के चक्रमण की फोटो और वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद वन विभाग ने टीम भेजा। टीम ने खदान व जंगल क्षेत्र का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से जानकारी ली। रेणुकूट के डीएफओ मनमोहन मिश्रा ने बताया था कि जांच में बाघ व तेंदुआ की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई। शुक्रवार को तीन शावकों के साथ बाघ के टहलते हुए पुन: एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बाघ व उसके तीन बच्चे चक्रमण करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने से ओबी/कोल कर्मियों सहित स्थानीय लोगों में भय है। वायरल वीडियो से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed