फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chital wandering in search of water in sonbhadra and fell into the well

सोनभद्रः पानी की तलाश में भटक रहा चीतल कुएं में गिरा, वनकर्मियों ने निकाल कर कराया उपचार

Fri, 01 May 2020 05:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 01 May 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Chital wandering in search of water in sonbhadra and fell into the well
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में पानी के लिए भटकते हुए आया चीतल। - फोटो : अमर उजाला।
गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी का संकट होने लगा है। बृहस्पतिवार शाम एक चीतल पानी की तलाश में सोनभद्र जिले के कादल गांव पहुंच गया। इस दौरान वह कुएं में गिरने से घायल हो गया। वन विभाग कर्मियों ने उसे बाहर निकलवा कर उपचार कराया। वन क्षेत्राधिकारी दिवाकर दूबे के मुताबिक चीतल को स्वस्थ होने पर हाथीनाला के जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम चीतल पानी की तलाश में हाथीनाला के जंगल से भटक कर दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में पहुंच गया। वहां पानी के लिए झांकते समय कुएं में गिर पड़ा। उधर से गुजर रहे लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी। तब वनकर्मी पहुंचे और घायल चीतल को रस्सी के सहारे कुएं से बाहर निकाला और उसे रेंज कार्यालय ले गए।
विज्ञापन


वहां दुद्धी के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रदीप सिंह ने चीतल का उपचार किया। रेंजर दिवाकर दूबे ने बताया कि ऊंचाई से गिरने से चीतल घायल हो गया है उसका उपचार कराया जा रहा है। जैसे ही वह स्वस्थ हो जाएगा, हाथीनाला के जंगल में छोड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed