फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chital came wandering from the forest in search of water, fell into a dry well

Sonebhadra News: पानी की तलाश में जंगल से भटककर आया चीतल, सूखे कुएं में गिरा

Thu, 04 Apr 2024 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Chital came wandering from the forest in search of water, fell into a dry well
सोनभद्र। दुद्धी के बघाडू वन रेंज के डूमरडीहा गांव में बृहस्पतिवार को जंगल से भटककर आया एक चीतल गहरे सूखे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से चीतल को कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद पशु चिकित्सकों से परामर्श के बाद चीतल को हाथीनाला के जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रेणुकूट वन प्रभाग के एसडीओ भानेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात में चीतल जंगल से भटकते हुए बघाडू वन क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में सूखे कुएं में गिर गया था। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। इसके बाद वन विभाग दुद्धी व बघाडू की टीम वहां पहुंची। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर घायल चीतल को बाहर निकाला गया। पशु चिकित्सक से इलाज कराने के बाद उसे हाथीनाला के जंगल में छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि जंगलों में पानी की व्यवस्था न होने के कारण जंगली जानवर आसपास के आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी दौरान वह हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। बावजूद वन विभाग की तरफ से जंगली जानवर व पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक चीतल एक दुर्लभ प्रजाति में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed