फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Children were given vitamin A supplements at vaccination centers.

Sonebhadra News: टीकाकरण केंद्रों पर बच्चों को विटामिन ए की पिलाई गई खुराक

Thu, 01 Jan 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Children were given vitamin A supplements at vaccination centers.
जिले में बुधवार को सभी 310 टीकाकरण केंद्रों पर नौ महीने से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का अभियान चलाया जाएगा। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली खुराक जनवरी में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को पिलाई जाएगी। इस विशेष अभियान के तहत 266559 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र से इसकी शुरुआत हुई।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. पंकज कुमार राय और एसीएमओ (प्रतिरक्षण) डाॅ. गिरधारी लाल ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। सीएमओ ने बताया कि अगले एक माह तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को टीकाकरण सत्र के माध्यम से एएनएम बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आयोजन करेंगी। इस दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी और किसी भी टीके से छुटे हुए शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ ने लोगों से शत प्रतिशत टीकाकरण और संपूरण अभियान का लाभ उठाने की अपील की। डॉ. गिरधारी लाल ने बताया कि विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। विटामिन ए की कमी से बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण रतौंधी, कुपोषण, निमोनियां आदि बीमारियां हो जाती हैं। इसके रोकथाम के लिए साल में दो बार बाल स्वास्थ्य पोषण माह मनाया जाता है। बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने के साथ ही आयरन सिरप भी उपलब्ध कराया जाता है। वहीं अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिकित्सालयों-पोषण पुनर्वास केंद्र में भेजा जाता है। बताया कि अभियान के जरिये जन्म से छह माह तक के बच्चों को केवल स्तनपान कराने, घरों में आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डाॅ. जेपी सिंह, संजय कुमार सिंह, मो. नसीम, मनोज, डीएमसी यूनिसेफ संदीप श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed