फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Children were eating berries in the forest, the family was scared of the information of kidnapping

जंगल में जामुन खा रहे थे बच्चे, अपहरण की सूचना से सहमे रहे परिजन

Wed, 16 Jun 2021 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Children were eating berries in the forest, the family was scared of the information of kidnapping
यूपी-झारखंड की सीमा पर कोन थाना क्षेत्र के बागेसोती गांव में बुधवार सुबह तीन बच्चों के अचानक लापता होने से खलबली मच गई। बच्चों को बोलेरो से झारखंड ले जाने की खबर से परिजन सहम गए। तीन घंटे बाद दोपहर करीब एक बजे बच्चे पास के ही जंगल में जामुन खाते मिले। इसके बाद परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

झारखंड सीमा से सटे जिले के बागेसोती चौकी अंतर्गत टेडवातेन गांव निवासी छह से दस वर्ष की आयु के चार बच्चे कचनरवा बागेसोती बार्डर के पास खेल रहे थे। उधर से गुजर रहे एक बोलेरो पर बच्चों ने पत्थर फेंका। इसके बाद चालक बोलेरो को पीछे लेकर आने लगा। यह देख बच्चे डर से जंगल की ओर भाग गए। कुछ देर बाद छह वर्षीय एक बच्चा वापस लौटा तो अपने तीन साथियों को न पाकर सहम गया। उसने घर जाकर परिजनों को बताया कि बोलेरो सवार अन्य तीन बच्चों को जबरन गाड़ी में बैठाकर झारखंड की ओर ले गए। जानकारी होते ही परिजन सहम गए। उन्होंने तत्काल सूचना 112 नंबर पर दी। एएसपी ऑपरेशन राजीव सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम और ग्रामीणों ने बच्चों की खोजबीन शुरू की। करीब तीन घंटे बाद दोपहर एक बजे उसी जंगल में जामुन खाते मिले। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में तीनों बच्चों ने बताया कि हम लोग डर से जंगल में भागकर जामुन खा रहे थे। तीनों के सही सलामत मिलते ही कोन पुलिस राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed