{"_id":"673390e12a11800674004eed","slug":"children-from-25-schools-will-perform-on-tribal-pride-day-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-120367-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जनजातीय गौरव दिवस पर 25 विद्यालयों के बच्चे देंगे प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जनजातीय गौरव दिवस पर 25 विद्यालयों के बच्चे देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जिला प्रशासन, एनटीपीसी और सेवाकुंज आश्रम के संयुक्त संयोजन में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। कार्यक्रम सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत उपस्थित रहेंगे। जनजातीय गौरव दिवस में चार नृत्य करमा, डोमकच, सैला और झूमर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही 25 विद्यालय के छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा बिखेरेंगे।
करमा, डोमकच, सैला नृत्य में जिले के आठ ब्लाकों की टीमें हिस्सा लेंगी। क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद ने बताया कि कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, संरक्षण, संवर्धन एवं विकास, जनजातीय विद्यार्थियों के करियर निर्माण, भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में जनजातीय नायकों का योगदान आदि बिंदुओं पर चर्चा होगी।