फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Children celebrated Chacha Nehru's birthday with pomp

धूमधाम से बच्चों ने मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन

Sun, 14 Nov 2021 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Children celebrated Chacha Nehru's birthday with pomp
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती रविवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। शिक्षण संस्थाओं व अन्य संगठनों की ओर से कार्यक्रम हुए जिसमें बच्चों ने विविध गतिविधियों में हिस्सा लिया। पं. नेहरू के व्यक्तित्व की खूबियों से बच्चों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

डाला के रामलीला मैदान में डाला नवनिर्माण सेना की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता हुई जिसमें निजी व सरकारी विद्यालयों के 130 बच्चों ने हिस्सा लिया। अपने मन की भावनाओं को बच्चों ने कैनवास पर उकेर कर उसे रंगों से सजाया। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर मां हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल के छात्र बादल कुमार यादव, द्वितीय स्थान पर सरदार भगत सिंह स्कूल से दिलीप यादव और तृतीय स्थान पर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के छात्र दीपक अग्रहरि रहे। वहीं सीनियर वर्ग में हिंडलवाली पब्लिक स्कूल की छात्रा लवली सोनी, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की खुशी यादव, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की अयान खान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डाला पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर, विशिष्ट अतिथि सुधीर सिंह, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. राकेश सिंह, महंत पं. मनोज शुक्ला आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता अध्यक्ष अमृत कुमार पटेल ने की। वहीं दुद्धी के प्राथमिक विद्यालय कलकली बहरा प्रथम में बाल दिवस मनाया गया। खेलकूद, चित्रकला, रंगोली, कविता, कहानी प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं शक्तिनगर: बीना क्षेत्र के घरसड़ी स्थित डॉ. आंबेडकर आदर्श बाल शिक्षण संस्थान विद्यालय में बाल मेला लगाया गया। मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खाने पीने का स्टॉल लगाया। आसपास के लोगों व बच्चों के अभिभावकों ने मेले का लुत्फ उठाया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक आशुतोष द्विवेदी, प्रधानाचार्य धनेश पांडेय, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने मनाई पं. नेहरू की जयंती
ओबरा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पं. जवाहरलाल लाल नेहरू की जयंती मनाई। संगठन के नगर अध्यक्ष राहुल कुमार पांडेय, अफसार अहमद, ऋषभ मिश्रा, अश्विन कुमार, मु. तालिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed