फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Child dies due to electrocution

Sonebhadra News: करंट की चपेट में आने बालक की मौत

Sat, 22 Jul 2023 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to electrocution
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया गांव में शनिवार को करंट की चपेट में आने से दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जुगेल थाना क्षेत्र के सेमिया गांव में शनिवार की सुबह करीब छह बजे रवि का पुत्र धीरज अपने घर के कुछ दूरी पर स्थित पेड़ पर चढ़कर कटहल तोड़ रहा था। इसी दौरान धीरज पेड़ के समीप से गुजरे बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगने से वह पेड़ से गिर गया। घरवाले बालक को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यहां दोपहर बाद कुछ लोगों ने धीरज की नब्ज चलने की बात करते हुए उसे राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर पुनः जिला अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि धीरज कक्षा चार में पढ़ता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक का पिता खेती बारी कर परिवार के लोगों का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed