फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chief engineer visited the Kanhar dam which is incomplete for 48 years

Sonbhadra: 48 साल से अधूरे कनहर बांध को देखने पहुंचे प्रमुख अभियंता, कहा जल्द पूरा होगा निर्माण

Sat, 16 Nov 2024 07:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 16 Nov 2024 07:28 PM IST
सार

कनहर सिंचाई परियोजना का हाल जानने के लिए प्रमुख अभियंता ने अधिकारियों के साथ बैठक की और इसके साथ ही बांध का स्थलीय निरीक्षण भी किया। आश्वासन दिया कि नहरों का निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा। बताया बजट के अभाव में निर्माण कार्य रूका हुआ था जिसे जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
Chief engineer visited the Kanhar dam which is incomplete for 48 years
नहर परियोजना का नक्शा देखते प्रमुख अभियंता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खबर सोनभद्र के दुद्धी से जुड़ी है। वर्ष 1976 से निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का हाल जानने प्रमुख अभियंता संदीप कुमार ने शनिवार को अमवार पहुंचे। उन्होंने कनहर बांध का निरीक्षण किया। फील्ड हॉस्टल में अभियंताओं व कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर बांध की सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली। कुड़वा में निर्माणाधीन टनल और जलसेतु की भी प्रगति जानी। प्रमुख अभियंता ने पुनर्वास काॅलोनी में मिलने वाली सुविधाएं के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण बजट आते ही करा दिया जाएगा। काॅलोनी में मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धनौरा में सिंचाई विभाग के आवासीय काॅलोनी के अधिकारियों पर विद्युत बिल बकाया सहित अन्य कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जताई। सभी समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। इस मौके पर परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज कुमार, अधीक्षण अभियंता एसएन पांडेय, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, रवि श्रीवास्तव, अवर अभियंता नंदलाल यादव, डीजीएम वर्मा, सत्यनारायण राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एशिया के सबसे बड़े एक्वाडक्ट का निर्माण अधूरा
कनहर बांध का निर्माण कार्य पूरा हो गया, मगर अभी नहरों का निर्माण अधूरा होने से परियोजना का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। बांध के दोनों तरफ से नहर निकली है। नहर में भूमि हस्तनांतरण नही होने से निर्माण कार्य बाधित है। बांध के बाएं नहर में वन विभाग के आपत्ति के कारण जलसेतु (एक्वाडक्ट) व टनल का निर्माण कार्य 12 वर्षों से अधूरा पड़ा है। प्रमुख अभियंता ने बताया कि बजट के अभाव में काम बाधित था। बजट आवंटित हो गया है। जल्द की सभी निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा। नहरों का काम दो साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। बांध का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बांध के पानी से ढाई लाख लोगों तक पानी पहुंचाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed