{"_id":"64d27ff3bd22cd3c71005128","slug":"chief-engineer-reached-kanhar-dam-instructed-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-2049-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कनहर बांध पहुंचे मुख्य अभियंता, कार्य को तेज करने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कनहर बांध पहुंचे मुख्य अभियंता, कार्य को तेज करने का दिया निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता हर प्रसाद ने मंगलवार को मुख्य बांध का निरीक्षण किया। रॉक फिल के कार्यों का जायजा लेते हुए बांध के जलस्तर की जानकारी ली। कार्यदाई संस्था के अभियंताओं के साथ बैठक कर परियोजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
मुख्य बांध पर डूब क्षेत्र के साथ स्लूस वाल्व से निकल रहे पानी को देखा। बाई राॅक फिल के कार्य को पूरा करने के लिए अभियंताओं को निर्देशित किया। निर्माण कार्य की सुस्ती पर नाराजगी जताई तो कार्यदाई संस्था ने धन की कमी का हवाला दिया। बताया कि परियोजना में लगने वाले कुछ आवश्यक उपकरणों के लिए संबंधित कंपनी को आर्डर किया जा चुका है। दस प्रतिशत अग्रिम राशि का भी भुगतान किया जा चुका है। संपूर्ण भुगतान के बाद ही उपकरण यहां आ पाएंगे। कंपनी के पास भुगतान के लिए धनराशि नहीं है।
मुख्य अभियंता ने तकनीकी आडिट के बाद धनराशि के भुगतान होने की संभावना जताई। खजुरी रेलवे गेट स्थायी रूप से बंद होने के कारण परियोजना की बड़ी मशीनों के आने-जाने में हो रही समस्या के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार, सीमांत अग्रवाल, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, एसपी चौधरी, राम आशीष, संजय गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, आशुतोष व नंदलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विस्थापित संघ के लोगों ने गिनाई समस्या
दुद्धी। मुख्य अभियंता हर प्रसाद से ईश्वर प्रसाद निराला के नेतृत्व में मिलकर विस्थापितों ने समस्या बताई। विस्थापन पैकेज से वंचित लोगों को शीघ्र लाभ दिलाने की मांग की। इसके पूर्व पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए मुख्य अभियंता ने बताया कि सूची में दर्ज विस्थापित परिवारों को विस्थापन पैकेज का लाभ दिया जा रहा है। जो शेष रह गए हैं, उन्हें प्लाट आवंटित किया जा चुका है। पुनरीक्षण राशि के आने के साथ उनके खाते में पैकेज राशि की धनराशि भेज दी जाएगी।