फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chehallum procession in memory of the martyrs of Karbala

कर्बला के शहीदों की याद में निकला चेहल्लूम का जुलूस

Mon, 19 Sep 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chehallum procession in memory of the martyrs of Karbala
घोरावल नगर के मुक्खा तिराहा पर चेहल्लुम पर कला का प्रदर्शन करते मुस्लिम बंधू। - फोटो : SONBHADRA
घोरावल नगर पंचायत के मुक्खा तिराहा पर मुस्लिम समुदाय की ओर से सोमवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में युवाओं ने तलवार, भाला के जरिये युुद्ध कला का प्रदर्शन किया। कर्बला के शहीदों को याद करते हुए नौहा पढ़ा और मातम किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्रामीण इलाकों के जसोहर, भावा और घोरावल के अखाड़ों ने भी हिस्सा लिया। जुलूस में अलम और ताजिया शामिल रहा। सीनाजनी करते हुए अकीदतमंद नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचे। जुलूस में चौकी इंचार्ज वंशनारायण राय के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, इनामुलहक अंसारी, नीरज श्रीवास्तव, शहाबुद्दीन, मौलाना सादिक, मौलाना मेराज, मुमताज आदि रहे। संचालन मो. वारिस ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed