फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Charandas Chor's theatrical presentation appreciated

Sonebhadra News: चरणदास चोर की नाट्य प्रस्तुति को सराहा

Mon, 03 Nov 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Charandas Chor's theatrical presentation appreciated
शक्तिनगर में नाट्य मंचन करते कलाकार।स्रोत आयोजक - फोटो : chineni news
शक्तिनगर। एनटीपीसी शक्तिनगर (सिंगरौली) ने 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ चरणदास चोर की नाट्य प्रस्तुति को सराहा गया।
विज्ञापन

इस वर्ष का थीम सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी थी। सप्ताहभर चलने वाली विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के बाद कर्मचारी विकास केंद्र के सरस्वती सभागार में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ की। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अतिथियों को सतर्कता की शपथ दिलाई गई। इसमें सभी ने ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता का संकल्प लिया। सतर्कता विभाग की ओर से सुशोभन दास, अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) ने स्वागत एवं परिचयात्मक संबोधन दिया। इसके बाद अलग-अलग विद्यालय के छात्रों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि संदीप नायक कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख ने सतर्कता और ईमानदारी के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी कर्मचारियों से भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में पीयूष श्रीवास्तव, सुशोभन दास, नरेश कुमार, डॉ.ओमप्रकाश, विभाग प्रमुख, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed