फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chandan and Kusum topped in 600 meters race

600 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में चंदन व बालिका में कुसुम अव्वल

Wed, 17 Nov 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chandan and Kusum topped in 600 meters race
विकासखंड करमा के सिरसिया ठकुराई न्याय पंचायत की परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरा में बुधवार को हुई। उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार व समाजसेवी धीरज कुमार सिंह ने झंडारोहण कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 40 विद्यालय के करीब 1300 बच्चों ने प्रतिभाग किया। 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अंशु प्रथम व बालिका वर्ग में अर्पिता प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ में मोहन प्रथम रहे। कबड्डी बालिका वर्ग में खर्रा मोड़ की छात्राएं विजेता रहीं। जडरुआ की छात्राएं उपविजेता बनीं। बालक वर्ग में जड़ेरुआ विजेता और बहेरा उप विजेता रहा। 200 मीटर बालक वर्ग में राम आसरे प्रथम व बालिका वर्ग में आरती पहले स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में चंदन और कुसुम अव्वल रहीं। लोकगीत, अंत्याक्षरी, समूह गान, योगा में भटौलिया पहले स्थान पर रहा। खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रवि भूषण सिंह, एसएन वर्मा, आशीष निरंजन, आनंद प्रकाश सिंह, सत्येंद्र सिंह, संतोष कुमार, अरुण कुमार सिंह, ज्योति मिश्रा, बच्चे लाल, यादव, धीरेंद्र पति तिवारी, संजय कुमार सिंह, संतोष पांडेय आदि रहे। प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। संचालन बलराम कृष्ण यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed