फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Certificate of Vishwakarma Shram Samman Yojana distributed on Modi's birthday

मोदी के जन्मदिन पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का प्रमाण पत्र वितरित

Thu, 17 Sep 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Certificate of Vishwakarma Shram Samman Yojana distributed on Modi's birthday
सोनभद्र। विश्व शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयन्ती व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रदेश के लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र आदि वितरित किया। उधर, जिले में परम्परागत काम करने वाले बढ़ई, हलवाई, राजमिस्त्री, सोनार, कुम्हार, बड़भुजा, धोबी, मोची, दर्जी आदि जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र व टूल किट आदि प्रदान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत परम्परागत काम करने वाले बढ़ई, हलवाई, राजमिस्त्री, सोनार, कुम्हार, बड़भुजा, धोबी, मोची, दर्जी आदि को बेहतर मंच प्रदान करना अच्छा कार्य है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि जाने-माने शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयन्ती व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर आत्म निर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए स्वावलम्बन बनाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में 2018 में एक जनपद-एक उत्पाद व विश्व कर्मा श्रम सम्मान योजना लागू करके गांव में रहने वाले परम्परागत काम करने वाले इन सभी लोगों को आत्म निर्भर बनने के लिए अवसर प्रदान किया जा रहा है। परम्परागत पेशे से जुड़े लोग गांव व समाज की व्यवस्था चलाते हैं। यह परम्परागत काम करने वाले लोेग पहले जैसे-तैसे आजीविका चलाते थे, इनके पास हुनर था पर मंच नहीं था। वर्तमान सरकार ने इन्हें प्रशिक्षण देकर व टूल किट प्रदान कर स्वावलम्बी बनाने का काम कर रही है। बैंकों के माध्यम से वित्तीय समावेश कराकर इन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो साल के अन्दर 27 हजार हस्थ शिल्पियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और इस वक्त एक लाख 12 हजार परम्परागत कार्यों का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदन भी कर चुके हैं। इनकी मदद करके ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से मुख्य मंत्री द्वारा पात्रों को विश्व कर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत नवाजे जाने के बाद जिले के परम्परागत कार्य करने वाले बढ़ई, हलवाई, राजमिस्त्री सोनार, कुम्हार आदि लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र व परम्परागत कार्य करने के लिए कुम्हारी कला के लिए कमलेश कुमार, हलवाई के लिए दीपक कुमार, सोनारी के लिए आवेश सोनी, बढ़ई के लिए सुनील चैरसिया व राज मिस्त्री के अलए अमरेश को टूल किट प्रदान करते हुए स्वावलम्बी बनने की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed