फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Celebrated PM's birthday as unemployed day

पीएम के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया

Thu, 17 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Celebrated PM's birthday as unemployed day
औड़ी मोड़ पर चाय पकौड़े बेचकर विरोध दर्ज कराते कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। राबर्ट्सगंज में डाकघर के पास कार्यकर्ताओं के साथ बेरोजगारों ने काली पट्टी बांध कर और हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर ठेला पर पकौड़े बेच कर विरोध दर्ज कराया। बेरोजगारों को तत्काल रोजगार देने की मांग की। सरकारी नौकरी में नई व्यवस्था लागू करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस नेेता अमित चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार युवा विरोधी है। देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। रोजगार न मिलने से छात्र आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। धीरज पांडेय ने कहा कि सरकारी नौकरी में पहले पांच साल संविदा की बात कर प्रदेश सरकार युवाओं के साथ धोखा किया है। अब युवा भी संविदा का बदला सरकार को अलविदा करके लेने का मूड बना लिया है। एनएसयूआई पूर्वी जोन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने कहा कि रोजगार की मांग करने पर छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। इससे युवा डरने वाले नही है। विवेक सिंह पटेल, वीरेंद्र शुक्ला, आकाश वर्मा, जितेंद्र देव पांडेय, देवेंद्र गुप्ता, शीतला सिंह पटेल, प्रमोद पांडेय, राजू देव पांडेय, विनय गोड़, परवेज रजा, अनुराग चौबे, सत्यम मिश्रा ने कहा कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में रोजगार देने के नारे के साथ सत्ता में आई थी। लेकिन सरकार रोजगार देने के बजाय छीनने का काम कर रही है। राजेश पटेल, राहुल जायसवाल, अमित पटेल, कृष्णा दुबे, पुरुषोत्तम पटेल, गुंजन श्रीवास्तव, अमन पटेल, सुमित त्रिपाठी, सूरज कुमार, रामाज्ञा त्रिपाठी, श्याम भारती, सोनू राय, धीरेंद्र कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
इनसेट
युुवा विरोधी बनाए जा रहे कानून
सोनभद्र। सदर विकास खंड क्षेत्र के बिजौली गांव में बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के नेतृत्व में युवाओं ने काली पट्टी बांधकर, मास्क पहनकर ,सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए बेरोजगारी दिवस मनाया । आशु दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार युवा विरोधी कानून बना रही है। नौजवान दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। योगी सरकार ने सरकारी नौकरी पाने वाले को पांच साल तक संविदा पर कार्य कराने के लिए प्रस्ताव लाने जा रही है। विधानसभा रॉबर्ट्सगंज अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, अंशु मद्धेशिया, सनी गुप्ता, रोहित कुमार, राहुल कुमार, आशीष, चंद्रमणि, अमरजीत, संतोष, सुनील कुमार भारती, दीपक, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed