फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Celebrated Jubilee of Lord Sahastrabahu Arjun

कम नहीं हो रहा कोरोना का संक्रमण, 36 मिले पाजिटिव

Mon, 23 Nov 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Jubilee of Lord Sahastrabahu Arjun
सोनभद्र। जिले में कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 4376 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 28 मरीज सोमवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब तक 4081 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक्टिव मामले 229 हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वाले 1790 लोगों का सैंपल लिया। इसके अलावा सोमवार को 1789 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 36 पाजिटिव और 1753 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 190625 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 189150 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4376 पाजिटिव और 184774 निगेटिव मिले हैं। संक्रमित मरीजों में से 66 की मौत हो चुकी है। जिसमें से 23 की मौत सोनभद्र और 43 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed