फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Celebrated birth anniversary of first female teacher Savitribai Jyotibarao Phule

प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई ज्योतिबाराव फुले की मनाई जयंती

Sun, 03 Jan 2021 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Celebrated birth anniversary of first female teacher Savitribai Jyotibarao Phule
ओबरा। स्थानीय कार्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु की अध्यक्षता में प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई ज्योतिबाराव फुले की जयंती मनाई गई। इस दौरान 101 जरूरतमंद महिलाओं को ठंड से बचाव के लिए वस्त्र वितरित किये गए। आनंद पटेल दयालु ने बताया कि विवाह के बाद अपने पति के सहयोग से सावित्रीबाई फुले ने लिखना-पढ़ना सीखा और अंतत: दोनों ने मिलकर वर्ष 1848 में पुणे में भिडेवाड़ा नामक स्थान पर लड़कियों के लिये भारत का पहला विद्यालय खोला। उस समय लड़कियों को पढ़ाना एक कट्टरपंथी विचार माना जाता था। इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के संरक्षक धनराज सिंह, महताब आलम, राजकुमार यादव, मोहम्मद कायदे आजम, शाहिद अली, प्रदीप, छोटे लाल निषाद, संतोष कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed