फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CDO, BDO also planted broom, cleanliness campaign started

सीडीओ, बीडीओ ने भी लगाया झाड़ू, शुरू हुआ स्वच्छता अभियान

Sun, 16 Oct 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
CDO, BDO also planted broom, cleanliness campaign started
सोनभद्र। जिले की ग्राम पंचायतों को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से शनिवार को विशेष स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। सीडीओ सौरभ गंगवार ने बिल्ली मारकुंडी में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का शुरुआत किया और ग्रामीणों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को घर से निकलने वाले प्लास्टिक को मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी के भावना से बोरी में डालने के लिए भी जागरूक किया। कहा कि हैंडपंपों के पास जलजमाव न होने दें और खुले में शौच न जाएं। बच्चों को भी कूडे़ का निस्तारण कूडे़दान में करने के लिए प्रेरित किया। सीडीओ ने बीडीओ और एडीओ पंचायत को निर्देशित किया गया कि अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक दिन क्षेत्र में औचक निरीक्षण करें एवं रोस्टर के अनुसार शत-प्रतिशत सफाई कार्य कराना सुनिश्चित करें। उदासीनता बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई भी प्रस्तावित करें। डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि सभी सफाई कर्मियों के पास सफाई उपकरण मौजूद हो तथा नौ एजेंडे पर हर गांव में सफाई अभियान चलाया जाए। यदि कहीं कमियां पाई जाती हैं तो सफाई कर्मियों के साथ-साथ सचिव भी उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक क्लस्टर में एक-एक ग्राम पंचायत में शनिवार को सफाई कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 22 अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सीडीओ के बिल्ली मारकुंडी में औचक निरीक्षण के दौरान बीडीओ चोपन मनीष मिश्रा, एडीपीआरओ राजेश कुमार सिंह, एडीओ पंचायत अजय सिंह, सचिव अरुण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सफाई कर्मचारियों का वेतन रोका
अभियान के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने ग्राम पंचायत बरवन में हो रहे सफाई का औचक निरीक्षण किया। इसमें दो सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिनका तत्काल प्रभाव से वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण जारी किया गया। तीन सफाई कर्मी किसी भी सफाई उपकरण के बगैर पाए गए, इनका भी वेतन रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed