फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   cctv

अब सीसीटीवी कैमरे से रोडवेज परिसर की निगहबानी

Mon, 10 Aug 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
cctv
सोनभद्र। रॉबट्र्सगंज स्थित रोडवेज बस स्टेशन परिसर (सोनभद्र डिपो) की निगहबानी अब सीसीटीवी कैमरे से लगाई गई है। स्टेशन परिसर में कुल दस स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। इससे आसानी से कर्मचारियों के गतिनिधि के साथ अराजक तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी। रोडवेज बस स्टेशन भवन पिछले साल बनकर तैयार हुआ है। रोडवेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टि से मेन गेट पर एक, पीछे के गेट पर एक, सीढ़ी और बरामदा में एक, वर्कशॉप में एक, परिसर में चार और कार्यालयों में मिलाकर कुल दस स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गये है। इसका कंट्रोल रूम एआरएम कार्यालय को बनाया गया है। जहां से बैठे-बैठे रोडवेज बस स्टेशन के गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगवाने में कुल 67900 खर्च आया है। कैमरा लगने से स्टेशन आने वाले यात्रियों के साथ चालक, परिचालक एवं कर्मचारियों के गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। एआरएम एके सिंह ने बताया कि राबट्र्सगंज रोडवेज बस स्टेशन में 67900 रुपये की लागत से दस स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है। सीसीटीवी कैमरे के जरिए कर्मचारियों की गतिविधियों के साथ अराजक तत्वों पर पर नजर रखने में सहुलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed