Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra young couple lay suffering man leg severed struck freight train woman remains critical condition

सोनभद्र: डेढ़ घंटे तक तड़पते रहे प्रेमी युगल, मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक का पैर कटा; युवती की हालत गंभीर

Thu, 12 Nov 2026 09:36 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 12 Nov 2026 09:36 PM IST
सार

ओबरा में बुधवार रात रेलवे लाइन पार करते समय प्रेमी युगल मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक का बायां पैर कट गया, जबकि युवती के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Sonbhadra young couple lay suffering man leg severed struck freight train woman remains critical condition
यहीं पर हुआ था दर्दनाक हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

रेलवे लाइन पार करने की कोशिश में एक प्रेमी युगल तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक का बायां पैर कटकर शरीर से अलग हो गया, जबकि युवती के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों घायल करीब डेढ़ घंटे तक रेलवे ट्रैक के किनारे दर्द से तड़पते रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस काफी देर से पहुंची। इससे लोगों में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी रही।

विज्ञापन


घटना बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे चोपन-सिंगरौली रेल मार्ग पर भलुआ टोला के पास हुई। कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी गुप्तेश्वर जुगैल थाना क्षेत्र के टोला पिपरा निवासी अपनी प्रेमिका मीनू से मिलने ओबरा आया था। बताया गया कि दोनों भलुआ टोला स्थित मीनू की चचेरी बहन के घर जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक पर आ रही तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद दोनों ट्रैक के किनारे खून से लथपथ हालत में पड़े मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल पुलिस और डायल-108 एंबुलेंस को सूचना दी। इस बीच घायलों की हालत लगातार गंभीर बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

डेढ़ घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, लोगों में नाराजगी
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे लग गए। इस दौरान युवक और युवती दर्द से कराहते रहे। एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर मौके पर मौजूद लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि गंभीर रूप से घायल लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए थी।

एंबुलेंस पहुंचने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। युवक के पैर में गंभीर चोट के कारण उसकी हालत चिंताजनक बताई गई, जबकि युवती के सिर में भी गंभीर चोट आई है।

प्रभारी निरीक्षक ओबरा प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि प्रेमी युगल रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया था। दोनों का उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed