फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Caste census got approval because of Rahul Gandhi

Sonebhadra News: राहुल गांधी के कारण जातीय जनगणना को मिली मंजूरी

Fri, 02 May 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Caste census got approval because of Rahul Gandhi
सोनभद्र। जातीय जनगणना पर केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज में धन्यवाद यात्रा निकाली। इसका श्रेय पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को दिया। कहा कि राहुल गांधी के संघर्षों के कारण भाजपा सरकार को झुकना पड़ा और जातीय जनगणना को मंजूरी देनी पड़ी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ौली चौराहे से पदयात्रा शुरू की। मेन चौक, महिला थाना, सिविल लाइन रोड से होते हुए वापस बढ़ौली चौराहा पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जातीय जनगणना कराना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्राथमिकताओं में एक था। उनका मानना है कि जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए। जातीय जनगणना होने से आरक्षण में 50 प्रतिशत का प्रतिबंध भी खत्म हो जाएगा। शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि जातीय जनगणना से पूरे देश में सभी जातियों का पता चल जाएगा। धन्यवाद यात्रा में प्रदेश सचिव इं. जितेंद्र पासवान, पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, बृजेश तिवारी, जिउत मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed