फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case on three including folk singer Neha Singh Rathore

Sonebhadra News: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर समेत तीन पर केस

Thu, 13 Jul 2023 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Case on three including folk singer Neha Singh Rathore
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश की सिंगरौली (बैढ़न) पुलिस ने लोक गायिका नेहा सिंह समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़ा है।
विज्ञापन

सिंगरौली के जिला धर्म जागरण प्रमुख प्रेमसागर शर्मा ने ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) व आदिवासी समुदाय के बीच वैमनस्यता पैदा करने का आरोप लगाते हुए बैढ़न कोतवाली में नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर सहित तीन अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी प्रेमसागर शर्मा (50) निवासी थाना रोड गनियारी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि नेहा सिंह राठौर के साथ हिमांशु कुमार, नरेंद्र सिंह निवासी सीधी (मप्र) की ओर से अपने ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर आरएसएस व अन्य समुदाय के बीच वैमनस्यता की भावनाएं पैदा की जा रही हैं। एफआईआर में छह जुलाई को ट्वीटर पर नेहा सिंह राठौर नाम की यूजर नेम की तरफ से अपने ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट मीम अपलोड किया है। फेसबुक पर हिमांशु कुमार और नरेंद्र सिंह नाम के यूजर ने भी पोस्ट को अपलोड किया गया। इसमें कुछ दिन पहले सीधी में हुई घटना को आरएसएस से जोड़ा जा रहा है, जबकि इस घटना से संघ का कोई लेना देना नहीं है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed