फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case on in-charge Naib Nazir on charges of embezzlement

Sonebhadra News: गबन के आरोप में प्रभारी नायब नाजिर पर केस

Thu, 24 Aug 2023 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Case on in-charge Naib Nazir on charges of embezzlement
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने सदर तहसील में 51 लाख के गबन के मामले में सहायक वासिल बाकी नवीस/प्रभारी नायब नाजिर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सदर तहसील में विभिन्न मदों में खर्च के लिए मिली लाखों की धनराशि को डकारने का मामला सामने आया है। अधिकारियों के निगरानी में रहने वाले फंड का सालों से गबन हो रहा था। मगर किसी को इसकी भनक नहीं लगी। जिससे अब तरह-तरह की चर्चाओं का बल मिल रहा है। इस बीच सदर तहसीलदार अरुण कुमार गिरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तहसील संग्रह एवं नजारत के रिकार्ड रूम व आलमारी की जांच के लिए गठित कमेटी की जांच रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि सहायक वासिल बाकी नवीस व प्रभारी नायब नाजिर विजय शंकर श्रीवास्तव द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18, वित्तीय वर्ष 2019-20, वित्तीय वर्ष 2020-21, वित्तीय वर्ष 2021-22, और वित्तीय वर्ष 2021-22 में सरकारी मद से 51 लाख 639 रुपये का गबन किया गया है।
जबकि सरकारी अभिलेखों में गबन के नीयत से कागजातों में हेरफेर भी की गई है। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने विजय शंकर श्रीवास्तव निवासी ग्राम व पोस्ट सिधौत, गाजीपुर हाल पता जीआईसी फील्ड न्यू मार्केट तुर्रा पिपरी के खिलाफ गबन और सरकारी दस्तावेज से छेड़छाड़ सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया है। हालांकि मामले में कई अन्य कर्मियों केे शामिल होने का अंदेशा भी जताया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मामले में सदर तहसीलदार की तहरीर पर उक्त कर्मी पर गबन समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed