फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case of embezzlement in wheat purchase kept suppressed for two months

Sonebhadra News: दो महीने दबाए रखा गेहूं खरीद में गबन का मामला

Fri, 20 Sep 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Case of embezzlement in wheat purchase kept suppressed for two months
सोनभद्र। जिले में गेहूं गबन मामले की जांच शुरू हो गई है। करीब दो माह तक 11 किसानों से खरीदे गए गेहूं में हेरफेर का मामला दबाए रखा गया। अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पीसीयू के जिला प्रबंधक बाल केशव पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रबी विपणन वर्ष 2024-25 में पीसीयू के माध्यम से क्रय विक्रय राॅबर्टसगंज सहकारी समिति क्रय स्थल (मंडी) में गेहूं खरीद केंद्र बनाया गया था। केंद्र प्रभारी संतोष कुमार की ओर से 11 कृषकों से 911 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इसके सापेक्ष मात्र 190 क्विंटल की डिलीवरी भारतीय खाद्य निगम में कराया गया। अवशेष 721 क्विंटल गेहूं का पता नहीं चला। जब 12 अगस्त को केंद्र का निरीक्षण किया गया तो केंद्र प्रभारी मौके से फरार मिले। अब कोतवाली पुलिस ने साढ़े 13 लाख कीमत के 721 क्विंटल गेहूं के गबन में केस दर्ज कर जांच में जुटी है। विभागीय कर्मियों की मानें तो संबंधितों को गबन के मामले की भनक जुलाई माह में ही लग गई थी। बावजूद कार्रवाई के लिए कोई आगे नहीं आया। उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद विभाग ने एफआईआर कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed