फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case of culpable homicide registered against mother

Sonebhadra News: मां के हत्यारे पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Wed, 27 Sep 2023 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide registered against mother
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल में दम तोड़ने वाली महिला के बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बेठिगांव निवासी चिंता का एकलौता बेटा शराब के नशे में धुत होकर अक्सर मारपीट करता था। शराब के पैसे न मिलने पर घर के सामान को भी बेच देता था। इस बीच किसी बात को लेकर सोमवार की रात अपने घर में लड़ाई करने लगा। मां बसंती की बुरी तरह से पिटाई कर दी। सिर को भी कई बार दीवार से लड़ा दिया। उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। देर रात बसंती 58 की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी बेटे के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मामले में मृतका के आरोपी बेटे दिनेश पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आराेपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed