फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against four including husband for dowry harassment

Sonebhadra News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Sat, 17 Jun 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four including husband for dowry harassment
सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2021 में मिर्जापुर के कतिया गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले उसके नाम से दर्ज जमीन को हस्तांतरित करने का दबाव बनाने लगे। जब पीड़िता ने कहा कि उसके पिता पहले ही लाखों रुपये शादी में खर्च कर चुके हैं। ऐसे में वो जमीन ससुराल वालों के नाम नहीं करेगी। आरोप है कि इससे बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वालों ने उसे एक अंधेरे कमरे में बंद रखना शुरू किया। सास और देवर ने मिलकर उसकी पिटाई की, जिससे पेट में गंभीर चोटें आई। चोट लगने से गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। बताया कि आए दिन उसके साथ ससुराल वाले मारपीट करते रहते हैं। महिला आयोग को भेजे गए पत्र और आयोग के हस्तक्षेप के बाद महिला थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने मिर्जापुर के कतिया निवासी पीड़िता के पति माधीश सिंह, सास रेखा, देवर शादवल और ससुर विजय प्रताप सिंह के विरूद्ध दहेज प्रताड़ना, जबरन गर्भपात, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed