{"_id":"5fa194448ebc3e9bef37fb37","slug":"case-filed-against-farmer-for-burning-stubble-in-sonbhadra-sonbhadra-news-vns556410762","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में पराली जलाने पर किसान के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में पराली जलाने पर किसान के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में पराली जलाकर प्रदूषण फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने लेखपाल अनूप कुमार की तहरीर पर पराली जलाने के आरोप में एक किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक सदर तहसील में तैनात एवं बभनवल क्षेत्र के लेखपाल अनूप कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 31 अक्तूबर की दोपहर सदर कोतवाली क्षेत्र के बरहदा गांव निवासी फूल सिंह ने पराली जलाकर प्रदूषण फैलाया। धुएं से निकलने वाले प्रदूषण द्वारा मानव जीवन संकट उत्पन्न हो गया। इसकी जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचकर जांच किए। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर किसान फूल सिंह के खिलाफ संबंधित धारा मेें केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
बता देें कि डीएम एस. राजलिंगम ने सदर तहसील के एसडीएम केएस पांडेय, घोरावल उपजिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह, ओबरा एसडीएम प्रकाश चंद्र और दुद्धी एसडीएम रमेश कुमार को पराली, कूड़ा, करकट जलाकर प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आदेश के क्रम में उपजिलाधिकारियों ने सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रोक के बावजूद पराली आदि जलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश दिया है। डीएम ने चेेतवनी दी है कि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सहानुभूति दिखाने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।